Azamgarh News : प्राथमिक विद्यालय घाघरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती

Mobile Logo

Mobile Logo

Azamgarh News : प्राथमिक विद्यालय घाघरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती

सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों एवं बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय घाघरा मैं सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने बताया भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था। यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल के संघर्षों और बलिदानों को याद रखते हुए भारत सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की घोषणा की थी। इस दिन लोग सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों को याद करते हैं, और राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं।

आपको बता दें कि देश की आजादी के बाद पटेल पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने थे। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। सरदार पटेल जी का निधन 15 दिसंबर, 1950 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। साल 1991 में सरदार पटेल को मरणोपरान्त 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, अध्यापिका रेखा यादव,  प्रधानाध्यापक, जितेंद्र कुमार राय, श्रवण कुमार, विमल प्रकाश, जर्रार हुसैन, जसवंत कुमार, जय रत्न त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ