Azamgarh News: घुस लेते लेखपाल संघ अध्यक्ष को एंटी करप्शन टीम रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Mobile Logo

Mobile Logo

Azamgarh News: घुस लेते लेखपाल संघ अध्यक्ष को एंटी करप्शन टीम रंगे हाथ किया गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब लेखपाल संघ अध्यक्ष ही घुस लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश के लिए दस हजार की मांग की गई थी। आरोपित लेखपाल के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोप है कि सगड़ी तहसील के सपहा चांद गांव थाना रौनापार निवासी राजेश मौर्य पुत्र रामदरश मौर्य से उसकी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल उत्तम सिंह ने 10 हजार रुपये की मांग की थी।

जमीन की पैमाइश के लिए राजेश मौर्य काफी दिनों से तहसील पर लेखपाल के यहां चक्कर काट रहा था। लेकिन पैमाइश नहीं हो पाई थी। लेखपाल उत्तम सिंह द्वारा 10,000 रुपए पैमाइश के लिए मांगा जा रहा था। लेखपाल लेखपाल द्वारा बार बार किसान राजेश मौर्य दौड़ाया जा रहा था। उसने कुछ दिन पहले इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र के मंडल आजमगढ़ की शाखा से किया था। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। मंगलवार की सुबह 11:50 बजे आजमगढ़ व वाराणसी की आठ सदस्य टीम सगड़ी तहसील मुख्यालय पहुंची। राजेश मौर्य ने दस हजार रुपये देने के लिए लेखपाल को फोन किया। लेखपाल ने तहसील पर बुलाया। किसान ने जैसे ही दस हजार रुपया लेखपाल को थमाया तो तुरंत टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी विनोद कुमार यादव वाराणसी, श्याम बाबू निरीक्षक आजमगढ़,शैलेंद्र कुमार एसीओ वाराणसी, नंदलाल शर्मा एसीओ आजमगढ़, ओंकार सिंह यादव आजमगढ़, आशीष शुक्ला एसीओ वाराणसी, अश्विनी कुमार पांडेय वाराणसी, जितेंद्र कुमार एसीओ आजमगढ़ टीम में शामिल रहे। इस कार्यवाही से सगड़ी तहसील के लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ