आजमगढ़ जिले के रानी की सराय स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी करने वाले 3 नाइजिरियन साइबर अपराधी को दिल्ली से किया गिरफ्तार, एक महिला को 32 लाख का लगाया था चूना। बतादे कि रानी की सराय स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब साइबर अपराध का खुलासा किया। इस दौरान साइबर क्राइम इंस्पेक्टर विमल प्रकाश राय ने बताया कि बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिर्पोट दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मंहगे गिफ्ट देने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 32 लाख रूपये की ठगी की गई।
महिला के प्रार्थना पत्र पर साइबर क्राइम लखनऊ मुख्यालय में तैनात एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने घटना के अनावरण के लिए साइबर क्राइम आजमगढ़ को केस स्थानान्तरित किया गया। इस दौरान तकनीकि संसाधनो का प्रयोग करते हुए पुलिस ने साइबर अपराधियो की लोकेशन दिल्ली के निहाल विहार में पाया। आदेश मिलने के बाद साइबर क्राइम इंस्पेक्टर विमल प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन नाइजिरियन अपराधियो को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल, 2 लैपटाप, 4 पासपोर्ट, नाइजिरियन सिमकार्ड व अन्य फर्जी दस्तावेज को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अपराधियो से पूछताछ में पता चला है कि मिजोरम व नागालैंड के कुछ लोगो के साथ मिलकर वे अपराध को कारित करते थे, इनके अपराध में कुछ महिला सदस्य भी इनका सहयोग करती है। अब तक इन लोगो ने लगभग 100 करोड़ की ठगी कर चुके है। आगे की विवेचना जारी है, इस अपराध में जो लोग भी शामिल होगे, सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ