Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान से पहले समाजवादी पार्टी Samajwadi party ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आदेश पर श्याम लाल पाल Shyamlal Pal को समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अगर बात की जाए तो वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। उसके बाद नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी गई है।
0 टिप्पणियाँ