अजमतगढ़ सभागार में पिछड़ा मोर्चा संवाद हुआ आयोजित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ने की अपील।
नवागत भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ सभागार में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ने की अपील नवागत भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।
जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में 12:00 बजे अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा पिछड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा मोर्चा के सदस्यों से अपील की वहीं शासन द्वारा संचालित प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां का बखान किया इस दौरान क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष इंद्रेश राना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया वहीं अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने सभी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया वहीं नवजात भाजपा कार्यकर्ता अजय साहनी मनीष राजभर सुभाष साहनी राम मिलन का क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर सम्मान किया कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया पिछड़ा मोर्चा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्रेश चौहान व संचालन शिवजीत सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश चौरसिया जयराम प्रजापति राजेश विश्वकर्मा मनीष राजभर संजय राहुल इंद्रजीत मिथिलेश सोहराब आदि दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवादाता - इन्द्रेश राना
0 टिप्पणियाँ