नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने विधि विधान पूर्वक
प्रसिद्ध पतलनाथ मंदिर पर रामायण पाठ
का किया गया आयोजन
स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध पतलनाथ मंदिर पर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश एके शर्मा ने विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर रामायण पाठ का किया आयोजन।
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे प्रसिद्ध पतलनाथ मंदिर पर पंडित जयप्रकाश उपाध्याय के द्वारा विधि विधान पूर्वक हवन पूजन नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कराकर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के छोटे भाई अनिल शर्मा संजय राय पत्नी किरण सिंह व मुकुल राय निश्चल राय सहित परिवार व ससुराल के परिजन मौजूद रहे विदित हो नगर विकास पहुंच मंत्री के ससुराल के परिजनों के द्वारा एमएलसी बनने पर अखंड रामायण पाठ पाताल नाथ मंदिर पर कराने की पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम में मंत्री ने पहुंचकर पूजन कर कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया वहीं स्वत भी अखंड रामायण पाठ का वाचन किया इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया रहा वही अखंड रामायण पाठ के समापन पर सोमवार को पतलनाथ मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है अखंड रामायण पाठ पर मुख्य रूप से भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू सत्येंद्र राय उत्पल राय विनोद राय पुर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता रजनीशरा अभिषेक राय नीरज राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ