Azamgarh News पति के सामने ही दबंगों ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Mobile Logo

Mobile Logo

Azamgarh News पति के सामने ही दबंगों ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

यूपी के आजमगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन दहाड़े पति पत्नी पर धारदार हथियार हमला बोल दिया। घटना में पति जख्मी हुआ तो वहीं पत्नी की  मौत हो गई। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है।  रौनापार थाना के लखनी रोहुवार पांडेय का पुरा निवासी अभिमन्यु मौर्य (45) सोमवार को  पत्नी शीला मौर्य (42) को साइकिल से लेकर लाटघाट बाजार गया था। दोनों दोपहर में साइकिल से ही वापस घर लौट रहे थे।


आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शारदा सहायक खंड 52 नहर किनारे पंडित राम नगीना महाविद्यालय की तरफ जाने वाले रोड के पास धारदार हथियार से लैस लोगों ने दंपत्ति पर हमला कर दिया। पहले अभिमन्यु पर वार किया गया। जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने शीला के पेट, सिर, पैर में कई वार किए। लहूलुहान होकर शीला अचेत हो गई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद अभिमन्यु गड्ढे से बाहर आया और किसी तरह पत्नी को लेकर इलाज के लिए सीएचसी लाटघाट पहुंचा। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शीला देवी मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  जिला अस्पताल में अभिमन्यु ने बताया कि हमलावर अतुल पांडेय पुत्र राम विजय पांडेय व विवेक पांडेय पुत्र नरेंद्र पांडेय द्वारा उन लोगों पर हमला किया गया। उन लोगों से  भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें दो दिनों पूर्व शांति भंग में चालान भी हुआ था। इसके बाद थाने पर तहरीर भी दी गई थी। इसी से आक्रोशित विपक्षियों ने सोमवार को धारदार हथियार से हमला बोला। मृतका शीला दो पुत्र और तीन पुत्रियों की मां थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ