सपा की नई लिस्ट जारी, आजमगढ़ से निरहुआ के सामने फिर धर्मेन्द्र यादव लड़ेंगे चुनाव

Mobile Logo

Mobile Logo

सपा की नई लिस्ट जारी, आजमगढ़ से निरहुआ के सामने फिर धर्मेन्द्र यादव लड़ेंगे चुनाव


Loksabha Election लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा और चार जून को परिणाम आएगा। इस बीच, समाजवादी पार्टी Samajwadi party ने एक और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहली सूची में बदायूं से प्रत्याशी घोषित होने के बाद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) की जगह शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को सपा ने टिकट दे दिया था। वहीं, अब धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ Azamgarh से प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे और जालौन से नारायण दास अहिरवार को को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी की जा चुकी है। यह सपा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट है।


आपको बता दें कि 2019 की लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा था और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को भारी अंतर से हराया था वही 2022 के उप चुनाव में यहां से उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़े थे। जहा भाजपा प्रत्यासी दिनेश लाल यादव निरहुआ और धमेंद्र यादव में कांटे की टक्कर हुई थी। जिसमे मामूली अंतर से हार गए थे एक बार फिर से समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया है।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ