Azamgarh News: रौनापार थाना क्षेत्र में महिला की हत्या में लड़की सहित चार गिरफ्तार, चाकू बरामद

Mobile Logo

Mobile Logo

Azamgarh News: रौनापार थाना क्षेत्र में महिला की हत्या में लड़की सहित चार गिरफ्तार, चाकू बरामद

 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर महिला की चाकू मारकर हुई हत्या के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने बखालिश मोड़ नहर पुलिया थाना क्षेत्र जीयनपुर से दोपहर करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के लख्मी रोहुवार पांडेय का पुरवा निवासी अभिमन्यु मौर्य सोमवार को अपनी पत्नी शीला मौर्य के साथ बाजार से साइकिल से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने जमीनी रंजिश को लेकर दंपति पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें शीला मौर्या की मौत हो गई थी। इस मामले में पति अभिमन्यु मौर्य ने पांच लोगों  स्वामीनाथ पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, विपुल पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय व मुस्कान पाण्डेय पुत्री नरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों पर  307 302 120B सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। 


आज दिनांक-13.09.2023 को उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त  स्वामीनाथ पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, विपुल पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय व मुस्कान पाण्डेय पुत्री नरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को बखालिश मोड़ नहर पुलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत जीयनपुर से समय करीब दो बजे गिरफ़्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पुलिस ने न्यायालय के लिए चालान भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ