Chandrayan 3 चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के साक्षी बने विद्यालयों के बच्चे, उत्साह के साथ देखा लाइव प्रसारण

Mobile Logo

Mobile Logo

Chandrayan 3 चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के साक्षी बने विद्यालयों के बच्चे, उत्साह के साथ देखा लाइव प्रसारण

चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 अगस्‍त बुधवार को शाम को 06 बजकर 04 मिनट पर सफलता पूर्वक हो गई। इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बने विद्यालय के बच्चो में काफी उत्साह देखा गया जैसे ही इसरो ने सफल लैंडिग की घोषणा की भारत माता की जय और तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। सगड़ी तहसील मुख्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में भी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल को देखा और विद्यालय के प्रधानाध्यक व शिक्षक जर्रार हुसैन ने बच्चो को चंद्रयान के बारे में विस्तार से बताया इसके बाद सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और देश के महान वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया।


इसी क्रम में सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा और भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया की यह हम सब के एतिहासिक पल है जिसके हम साक्षी बने हैं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश भारत बन गया है।

बता दे की उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया था जिसमे चंद्रयान की लैंडिंग का यूपी के सभी स्‍कूलों में लाइव टेलीकास्‍ट कराया जाना था ताकि इस ऐतिहासिक पल के गवाह उत्तर प्रदेश में स्कूल के बच्चे भी बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ