सालियों ने दूल्हे से पूछा प्रधानमन्त्री कौन ? नहीं बताया तो दुल्हन चली गई छोटे भाई के साथ

Mobile Logo

Mobile Logo

सालियों ने दूल्हे से पूछा प्रधानमन्त्री कौन ? नहीं बताया तो दुल्हन चली गई छोटे भाई के साथ

 शादियों का सीजन चल रहा है इसमें अजब-गजब की खबरें भी सामने आ रही हैं। जो लोग शादी करने जा रहे है रट कर जाए की प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है। नहीं तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ेगा। हम मजाक नहीं कर रहे है ऐसा सच में हुआ है। यूपी के गाजीपुर (Ghazipur) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दुल्हन इस बात से नाराज हो गई की दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया। इसके बाद भड़की  दुल्हन ने उसके साथ शादी तोड़ दी और दूल्हे के छोटे भाई के साथ उसने दुबारा  सात फेरे लिए। देवर दुल्हन से कम उम्र का बताया जा रहा है। इस अनोखी शादी का मामला क्षेत्र के  लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक मामला करंडा थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव का है। जहां 11 जून की रात  सैदपुर क्षेत्र के नसीरपुर गांव से बरात आई थी। लड़के पक्ष का आरोप है कि असलहे के दम पर लड़की पक्ष ने दूल्हे के छोटे भाई से जबरदस्ती शादी करा दी। करीब छह माह पूर्व लड़की पक्ष की ओर से लड़के का तिलक चढ़ाया गया था। इसके बाद 11 जून को बरात पहुंची।




रात को शादी सभी रीति- रिवाज के साथ कराई गई। सुबह खिचड़ी की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे से उसकी सालियों ने दूल्हे का टेस्ट लेना शुरू कर दिया उससे देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा। दूल्हां प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया। इस बात नाराज लड़की ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया और दूल्हे छोटे भाई के साथ दुबारा फेरे ले लिए। लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े पुत्र को मंदबुद्धी बताते हुए असलहे के दम पर लड़की की शादी छोटे लड़के से करा दी। जबकि मेरा छोटा पुत्र अभी नाबालिग है। हम डर से उस शादी को मान्यता देकर बहू को लेकर घर आ गए। बताया कि शनिवार को अचानक लड़की पक्ष के लोग घर आ गए और बहू की विदाई के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह जबरदस्ती मेरी बहू को जाने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों को सैदपुर कोतवाली बुलाया गया। कोतवाल सैदपुर वंदना सिंह ने कहा कि लड़का पक्ष के लोग बुलाने पर कोतवाली आए। लड़की पक्ष के लोगों को बार-बार सूचना देने पर भी कोई नहीं आया। लड़की से बात होने पर ही विधिक कार्रवाई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ