Azamgarh News पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा ने भाजपा पर लगाए झूठ बोलकर पिछड़ों को बाटने का आरोप

Mobile Logo

Mobile Logo

Azamgarh News पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा ने भाजपा पर लगाए झूठ बोलकर पिछड़ों को बाटने का आरोप

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में अब एक साल से कम समय रह गया हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) यूपी की सभी 80 में से 80 सीटों पर चुनाव लडने और जीत का दावा कर रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जन जागरण यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश के दौरे पर निकल चुके है।


 इसी क्रम में आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक लालजी वर्मा ने  (Lalji Verma)  अपने संबोधन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर पिछड़ों को बांट कर आरक्षण का भर्तियों में खेलकर चुनाव जीत रही है। पदाधिकारियों से प्रकाशित सूची पढ़ने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा की भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए संगठन में मजबूत व मेहनती कार्यकर्ताओं को स्थान देकर लोकसभा के चुनाव में विजय हासिल करेगी।

आपको बतादे की पिछले साल हुए लोक सभा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की इसी सगड़ी विधान सभा में सबसे ज्यादा वोटों से हारी थी। जिसकी बड़ी वजह पार्टी कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी भीतरघात बताया जाता है।
कुछ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की माने तो वर्तमान जनप्रतिनिधि भी अपने कार्यकाल में सफेद हाथी साबित हुए है। जिस तरह से लोगों की नाराजगी बढ़ रही है उसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ