सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) रविवार को आजमगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट दिया जाय तभी विकास संभव है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति आगामी चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा प्रदेश में शराबबंदी होगी।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी दल की रीढ़ होते है। संगठन में इतनी शक्ति है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एकजुट रहें, निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। उन्होने कहा कि जब तक शोषित समाज के लोग शिक्षित नहीं बनेंगे तब तक गुलामी सहते रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में लालगंज सीट पार्टी जीत कर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि विधान सभावार ही नहीं बल्कि ब्लॉकवार जनसभा व कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिससे एकजुटता बनी रहे और पार्टी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें।
सड़क से सदन ही नहीं जेल तक होगा संघर्ष
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि तेलंगाना जैसे छोटे प्रदेश में शिक्षा मुफ्त है। दिल्ली और पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री है तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। राजभर ने कहा कि महिलाओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन ही नहीं जेल तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कन्हैया लाल सहित विभिन्न दलों के 13 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
0 टिप्पणियाँ